वायु प्रदूषण का शरीर पर क्या-क्या असर होता है?

अमर उजाला

Sat, 11 October 2025

Image Credit : Freepik.com

वायु प्रदूषण हमारे शरीर के लिए एक साइलेंट किलर है, इसके कई सारे नुकसान हैं।

Image Credit : AI

सांसों के साथ जब प्रदूषित हवा फेफड़ों में जाती है, तो यह धीरे-धीरे शरीर के हर हिस्से को नुकसान पहुंचाती है। 

Image Credit : Freepik.com

हवा में मौजूद धूल, स्मॉग और गैसें फेफड़ों की कार्यक्षमता घटा देती हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है।

Image Credit : Adobe Stock

प्रदूषित हवा अस्थमा, सीओपीडी और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों को ट्रिगर करती है।

Image Credit : Adobe Stock

इसका दिल की सेहत पर भी असर होता है। सूक्ष्म कण रक्त वाहिकाओं को डैमेज कर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाते हैं।

Image Credit : Freepik.com

लगातार प्रदूषण में रहने से इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ता है और संक्रमण का खतरा बढ़ता है।

Image Credit : Freepik.com

हवा में मौजूद रसायन और धूल आंखों में जलन, सूजन और सूखापन पैदा करते हैं।
Image Credit : Adobe Stock Images
शोध बताते हैं कि लंबे समय तक प्रदूषण में रहने से मेमोरी लॉस और डिप्रेशन का खतरा भी बढ़ सकता है।
Image Credit : Freepik.com

जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो सावधान

Freepik.com
Read Now