अमर उजाला
Tue, 10 December 2024
पेट में दर्द होना बहुत आम समस्या है। आहार और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी से ये दिक्कत हो सकती है।
सामान्य पेट दर्द में आप कुछ घरेलू उपायों से भी विशेष लाभ पा सकते हैं।
अदरक, पेट की सूजन और गैस को कम करता है। इसे पानी में उबालकर या चाय बनाकर पिएं।
हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट दर्द और गैस को दूर करते हैं।
पुदीना पाचन तंत्र को शांत करने और ऐंठन कम करने में लाभकारी है। इससे एसिडिटी भी दूर होती है।
सेब का सिरका भी पेट दर्द और पाचन की समस्याओं को दूर करने का आसान घरेलू उपचार है।
पेट दर्द अगर लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से परामर्श करें। ये गंभीर बीमारियों का भी संकेत हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल हो या यूरिक एसिड, इस उपाय से बिना दवा के भी कर सकते हैं कंट्रोल