अमर उजाला
Fri, 14 March 2025
होली खेलने के बाद शरीर से रंग हटाने के लिए हल्के गुनगुने पानी से स्नान करें। इससे थकान भी कम होती है।
इसके बाद शरीर को हाइड्रेट करने और थकान दूर करने के लिए खूब पानी, नारियल पानी या नींबू पानी पिएं।
हल्का, हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें। हरी सब्जियां, सलाद और फल खा सकते हैं।
पेट भरने के बाद कुछ घंटे के लिए अच्छी नींद लें ताकि शरीर जल्दी रिकवर हो सके।
इसके बाद हल्दी पानी, ग्रीन-टी या गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पिएं, जिससे शरीर के अंदरूनी टॉक्सिन्स निकल सकें।
मांसपेशियों की जकड़न दूर करने और शरीर को रिलैक्स करने के लिए हल्के योगासन करें।
होली खेलने के बाद थक गए हैं? उन उपायों से मिलेगा आराम