HMPV: संक्रामक रोगों से बचना है तो इन आदतों से तुरंत बना लें दूरी

अमर उजाला

Fri, 10 January 2025

Image Credit : Freepik.com
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के बढ़ते मामलों से बचने के लिए इम्युनिटी मजबूत करना सबसे जरूरी है।
Image Credit : Freepik.com

इम्युनिटी हमारे शरीर की सुरक्षा प्रणाली है, जो बीमारियों और संक्रमणों से बचाती है।  कुछ आदतें इसे कमजोर बना सकती हैं।

Image Credit : Freepik.com

असंतुलित आहार आपका सबसे बड़ा दुश्मन है। जंक-प्रोसेस्ड फूड, तली-भुनी चीजें इम्युनिटी के लिए नुकसानदायक हैं।

Image Credit : Freepik.com

अध्ययनों से पता चलता है कि ज्यादा नमक-चीनी खाना भी इम्युनिटी कमजोर कर सकता है।
Image Credit : freepik

अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं या किसी कारण से नींद पूरी नहीं होती तो इसका भी इम्युनिटी पर असर हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

अक्सर बैठे रहने या व्यायाम न करने से भी शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर होती है।

Image Credit : Adobe stock
जो लोग अक्सर स्ट्रेस में रहते हैं उनकी इम्युनिटी लो देखी जाती है। स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल का सेहत पर नकारात्मक असर होता है।
Image Credit : Freepik.com

धूम्रपान और शराब का सेवन इम्यून सिस्टम पर सीधे नकारात्मक प्रभाव डालता है।

Image Credit : Freepik.com

अक्सर बढ़ा रहता है शुगर? इन दो मसालों में छिपी है इसकी दवा

Freepik.com
Read Now