अमर उजाला
Sun, 12 January 2025
प्रोटीन हमारे शरीर को स्वस्थ-मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है। अंडे-चिकन में ये भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
बादाम प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम में लगभग 21 ग्राम प्रोटीन होता है।
हड्डियों को मजबूत बनाने, दिमाग तेज करने और दिल को स्वस्थ रखने में भी बादाम खाने के लाभ हैं।
काजू भी आपके लिए बहुत फायदेमंद है। 100 ग्राम काजू में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
आयरन-जिंक से भरपूर होने के कारण काजू इम्युनिटी बढ़ाता है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।
100 ग्राम अखरोट में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है।
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है जो मस्तिष्क-दिल के लिए फायदेमंद है।
कब्ज से रहते हैं परेशान तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये चीज