अमर उजाला
Mon, 12 January 2026
शरीर को स्वस्थ रखने, वजन कंट्रोल रखने के लिए हाई कैलोरी वाली चीजें कम खाने की सलाह दी जाती है।
हाई कैलोरी फूड वे खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनमें ऊर्जा तो अधिक होती है लेकिन पोषण कम होता है।
इनका अधिक मात्रा में सेवन शरीर में जरूरत से ज्यादा कैलोरी जमा करता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है।
ज्यादा तले-भुने खाद्य पदार्थों में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट अधिक होता है, जो मोटापा और दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है।
फास्ट फूड जैसे बर्गर, पिज्जा और फ्रेंच फ्राइज में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है।
मीठे पेय पदार्थ और कोल्ड ड्रिंक्स हाई कैलोरी वाले होते हैं, जो फैटी लिवर जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ा देते हैं।
लंबे समय तक हाई कैलोरी डाइट लेने से मोटापा, फैटी लिवर, हृदय रोग और जोड़ों की समस्याएं हो सकती हैं।
सर्दियों की ये चीज आपके बालों के लिए है वरदान