अमर उजाला
Mon, 22 January 2024
अगर आप भी दूध नहीं पीते हैं तो कैल्शियम के लिए आहार में कुछ और चीजों को शामिल कर सकते हैं।
बीन्स अत्यधिक पौष्टिक होते हैं। 170 ग्राम बीन्स से कैल्शियम की दैनिक आवश्यकताओं की 20 फीसदी पूर्ति की जा सकती है।
बादाम में स्वस्थ वसा, प्रोटीन और मैग्नीशियम होते हैं। 28 ग्राम बादाम से दैनिक आवश्यकताओं का 6 फीसदी कैल्शियम प्राप्त कर सकते हैं।
सूखे अंजीर में अन्य सूखे मेवों की तुलना में अधिक कैल्शियम होता है। इसे आहार में शामिल करना लाभकारी हो सकता है।
एक कप कच्ची ब्रोकली में लगभग 35 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। ये भी कैल्शियम का अच्छा स्रोत है।
प्रोटीन का देसी स्रोत हैं भुने चने, जानिए इससे होने वाले फायदे