अमर उजाला
Fri, 4 July 2025
आपका ब्लड शुगर लेवल भी 300 से ऊपर रहता है तो यह बहुत गंभीर स्थिति है।
इतने हाई शुगर का मतलब शरीर में इंसुलिन सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। इसके कई नुकसान हो सकते हैं।
ब्लड शुगर 300 से ज्यादा बने रहने से डायबिटिक कीटोएसिडोसिस का खतरा रहता है।
लगातार शुगर का स्तर बढ़े रहने से नसों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे झनझनाहट, सुन्नपन या दर्द हो सकता है।
हाई शुगर के कारण आंखों की रोशनी पर भी असर होता है। आपको धुंधला दिखना शुरू हो सकता है।
हाई ब्लड शुगर धमनियों को नुकसान पहुंचाकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ाता है।
शुगर लेवल अक्सर बढ़ा रहता है तो इसे अनदेखा न करें और डॉक्टर की सलाह लें।
पान के पत्ते का पानी पीने से मिलते हैं ये तीन बड़े फायदे