अमर उजाला
Tue, 19 August 2025
ब्लड प्रेशर का बढ़ा रहना सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। हाई ब्लड प्रेशर को "साइलेंट किलर" कहा जाता है।
रात के समय ब्लड प्रेशर बढ़ने के कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं, जिन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।
ब्लड प्रेशर बढ़ने पर मस्तिष्क की रक्त वाहिनियों में दबाव बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है।
यदि आपको अक्सर सिरदर्द होता रहा है तो डॉक्टर से परामर्श लें और ब्लड प्रेशर की जांच कराएं।
अनिद्रा भी ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकती है। रात में बार-बार जागने, बेचैनी महसूस होने पर भी ब्लड प्रेशर जांच लें।
रात के समय अचानक सांस लेने में कठिनाई या पैनिक अटैक जैसा महसूस होना भी हाई बीपी में आम है।
मेडिटेरियन डाइट क्या है, जिसे माना जाता है बहुत लाभकारी