इन चीजों से बढ़ा सकते हैं हीमोग्लोबिन

अमर उजाला

Fri, 29 March 2024

Image Credit : Istock

समग्र स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर ठीक रखना महत्वपूर्ण है। 

 

Image Credit : istock

हीमोग्लोबिन, लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद प्रोटीन है जो पूरे शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाती है। 

Image Credit : istock

शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने के कारण थकान, कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। 

Image Credit : istock

अनार न केवल स्वादिष्ट फल है बल्कि इससे हीमोग्लोबिन उत्पादन को भी बढ़ाया जा सकता है।
 
Image Credit : Pixabay
ये एंटीऑक्सीडेंट, विशेष रूप से विटामिन-सी से भरपूर फल है जो आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में मददगार है। 
Image Credit : Pixabay

अनार में आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन का एक प्रमुख घटक है। इसके सेवन से एनीमिया से भी बचा जा सकता है। 

Image Credit : iStock

अनार के अलावा अमरूद के सेवन से भी प्राकृतिक रूप से हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। 

Image Credit : Pexel

पोषक तत्वों का भंडार हैं खरबूजे के बीज, मिलेंगे कई फायदे

iStock
Read Now