अमर उजाला
Tue, 20 May 2025
बढ़ते तापमान ने लू (हीट स्ट्रोक) के खतरे को बढ़ा दिया है। कहीं आप भी न इसका शिकार हो जाएं?
अगर आपको संदेह है कि कहीं लू (हीट स्ट्रोक) तो नहीं लग गई है, तो इसके लक्षणों को जरूर जान लें।
लू लगने का प्रमुख लक्षण है तेज बुखार (104°F या उससे अधिक) होना।
बुखार के साथ आपको तेज सिरदर्द, सिर में झनझनाहट हो सकती है।
हीट स्ट्रोक के कारण पसीना आना बंद हो जाता है, जिससे त्वचा सूखी और गर्म महसूस होती है।
लू लगने पर अक्सर मितली और उल्टी होने लगती है।
अगर इस तरह की दिक्कत हो रही है तो समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
गर्मियों में खजूर खा सकते हैं या नहीं?