अमर उजाला
Sat, 13 April 2024
देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भयंकर गर्मी की चपेट में हैं। पारा 45 डिग्री को भी पार करता जा रहा है।
इन दिनों में हीट स्ट्रोक होने से लेकर फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं का जोखिम अधिक देखा जाता रहा है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लू-हीट स्ट्रोक के जोखिमों से बचाव के लिए जरूरी टिप्स बताए हैं।
दिन के समय छायादार या वातानुकूलित स्थान में रहे। घर में एयर कंडीशनिंग नहीं है, तो किसी ऐसी जगह पर रहें जहां ठंडक हो।
निर्जलीकरण, गर्मी के दिनों में होने वाली सबसे आम समस्या है। इससे बचाव के लिए अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें।
पानी के अलावा फलों-सब्जियों के जूस का सेवन करके भी आप शरीर के तापमान को बेहतर बनाए रख सकते हैं।
गर्मियों में बहुत लाभप्रद हैं ये ड्रिंक्स