अमर उजाला
Thu, 28 August 2025
हार्ट अटैक का खतरा सभी उम्र वालों में देखा जा रहा है। इससे बचाव के उपाय करते रहना जरूरी है।
हार्ट अटैक के लक्षण महिला और पुरुषों में कई बार अलग-अलग दिखाई देते हैं।
पुरुषों को हार्ट अटैक के दौरान सीने में तेज दर्द और दबाव जैसा होना आम है।
महिलाओं में ये दिक्कत कम देखी जाती है। महिलाओं में अत्यधिक थकान बहुत आम होता है।
महिलाओं में हार्ट अटैक में अचानक सांस फूलने की समस्या होती है जो सीने में दर्द के बिना भी हो सकती है।
पुरुषों में अत्यधिक ठंडा पसीना आना आम है। महिलाओं में इस संकेत को अक्सर थकान या गर्मी समझ लिया जाता है।
महिलाओं में हार्ट अटैक के दौरान मिचली और उल्टी अधिक हो सकती है।
ये चीजें खाते हैं तो कोलेस्ट्रॉल नहीं कर पाएंगे कंट्रोल