अमर उजाला
Mon, 1 January 2024
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अपने हृदय का ख्याल रखें। उन जोखिम कारकों से बचाव करें जो इसके खतरे को बढ़ा सकती हैं।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अमित पेंडारकर बताते हैं, सर्दियों के इस मौसम में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
ठंडे मौसम में रक्त वाहिकाएं संकीर्ण होने लगती हैं, जिससे हृदय तक खून का प्रवाह बाधित हो सकता है।
ठंड के मौसम में रक्त वाहिकाओं की समस्याएं ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है, जिसके कारण भी हार्ट अटैक का जोखिम रहता है।
सर्दियों में शरीरिक निष्क्रियता बढ़ने के कारण भी हार्ट अटैक-फेलियर का खतरा हो सकता है।
New Year: नए साल में वजन कम करने का बनाएं लक्ष्य, ये टिप्स हैं मददगार