ये एक सफेद चीज खाने से किडनी की सेहत पर पड़ता है असर सफेद नमक यानी रिफाइंड सॉल्ट हमारे खाने का अहम हिस्सा है, लेकिन इसका अधिक सेवन किडनी के लिए बेहद नुकसानदायक है। यह शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ाता है जिससे ब्लड प्रेशर हाई होता है और किडनी को फिल्टर करने में दिक्कत आती है। धीरे-धीरे नमक की अधिकता से किडनी पर प्रेशर बढ़ता है और उसकी कार्यक्षमता घटने लगती है। डिहाइड्रेशन और यूरिन की मात्रा में कमी जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। अगर समय रहते नमक की मात्रा को नियंत्रित न किया जाए, तो यह किडनी फेलियर तक का कारण बन सकता है। सेहत के लिए जरूरी है कि नमक का सेवन सीमित करें और नेचुरल रॉक सॉल्ट या सैंधा नमक का प्रयोग करें। लाइफस्टाइल