गेंदे के फूल के सेहतमंद फायदे गेंदे के पत्तों और काली मिर्च मिलाकर पीसकर पानी के साथ रोजाना पीने से खूनी बवासीर ठीक होती है। गेंदे के पत्तों को पानी में उबालकर बांधने से सूजन दूर होती है। गेंदे के पत्ते पीसकर बर्र-ततैया के डंक मारने वाली जगह पर लगाने से विष निकल जाता है। गेंदे के पत्तों को पानी में पीसकर छानकर पीने से दर्द और सूजन में लाभ मिलता है। उबले हुए गेंदे के पत्ते का पानी से कुल्ला करने से दांत का दर्द ठीक होता है। गेंदे के फूलों का रस लगाने से दाद और खुजली में राहत मिलती है। हेल्थ