हाई बीपी के मरीज को चुकंदर का जूस पीना चाहिए या नहीं?
अमर उजाला
Sat, 17 January 2026
Image Credit : Freepik.com
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए चुकंदर का जूस किसी 'सुपरफूड' से कम नहीं है।
Image Credit : Freepik.com
एक अध्ययन के अनुसार रोजाना 250 ml चुकंदर का जूस पीने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 4-8 mmHg तक कम हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com
नाइट्रेट का भंडार
चुकंदर में नेचुरल रूप से 'नाइट्रेट्स' की भारी मात्रा होती है। जब हम इसका सेवन करते हैं, तो हमारा शरीर इन नाइट्रेट्स को नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है।
Image Credit : Freepik.com
यह तत्व रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाता है और उन्हें चौड़ा करता है, जिससे रक्त का प्रवाह सुगम हो जाता है और बीपी कम होता है।
Image Credit : Freepik.com
पोटैशियम की प्रचुरता
इसमें पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर में सोडियम के दुष्प्रभावों को कम करने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com
सावधानी
वैसे तो यह बहुत फायदेमंद है, लेकिन अगर आप पहले से ही बीपी की दवा ले रहे हैं, तो इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, क्योंकि अचानक बीपी बहुत कम होने का खतरा भी हो सकता है।