अमर उजाला
Fri, 24 May 2024
कोलेस्ट्रॉल रक्त में पाया जाने वाला मोम युक्त पदार्थ है। ये दो प्रकार का होता है गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल।
गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर को स्वस्थ रखने और सेल मेंब्रेन के निर्माण के लिए जरूरी है।
आहार को स्वस्थ और पौष्टिक रखकर शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
गुड कोलेस्ट्रॉल के लिए खूब सारी सब्जियां, फल और साबुत अनाज को आहार का हिस्सा बनाएं।
विभिन्न प्रकार के स्वस्थ प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ (मछली) और फलियां (जैसे सेम और दाल) भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
नट्स-सीड्स के साथ एवोकाडो और ऑलिव ऑयल को आहार का हिस्सा बनाकर भी लाभ पाया जा सकता है।
अखरोट का सेवन करना कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य को ठीक रखने में सहायक माना जाता है।
गर्मियों में डायबिटीज रोगी सेहत का रखें ख्याल