अमर उजाला
Thu, 16 May 2024
अंडे प्रोटीन सहित कई प्रकार के पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत हैं। विशेषज्ञ सभी लोगों को अंडे खाने की सलाह देते हैं।
पर अंडों के लेकर एक बड़ा सवाल रहा है कि क्या अंडे के पीले वाले भाग का सेवन करना चाहिए या नहीं?
कुछ लोगों को डर रहता है कि अंडे की जर्दी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के साथ हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अंडे के सफेद भाग में ज्यादातर प्रोटीन होता है, जबकि जर्दी में अन्य पोषक तत्व होते हैं।
शोधकर्ता बताते हैं, साबुत अंडे (जर्दी सहित) में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो सकती है।
अध्ययनों से पता चलता है कि प्रतिदिन एक से दो पूरे अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर या हृदय रोग का खतरा नहीं बढ़ता है।
सामान्य तौर पर, अंडे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सीमित मात्रा में साबुत अंडे खाने से नुकसान नहीं होता है।
वजन घटाने में मदद करेंगे गर्मियों के ये उपाय