अक्सर डायबिटीज मरीजों के मन में ये सवाल होता है कि क्या उन्हें मीठा सेब खाना चाहिए।
Image Credit : Freepik.com
विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब खाना न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि फायदेमंद भी है, बशर्ते इसका सेवन नियंत्रित मात्रा में किया जाए।
Image Credit : Freepik.com
सेब एक उत्कृष्ट फल है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है (लगभग 36)। आप दिन में एक सेब रोज खा सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com
कम GI का मतलब है कि सेब खाने से रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) का स्तर अचानक तेजी से नहीं बढ़ता, बल्कि धीरे-धीरे बढ़ता है।
Image Credit : Freepik.com
फाइबर का भंडार
सेब फाइबर, खासकर घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है। यह फाइबर शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है और इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com
एंटीऑक्सीडेंट्स
सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होते हैं, जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अतिरिक्त फायदेमंद होता है।