अमर उजाला
Sat, 25 May 2024
आहार और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए पौष्टिकता और फाइबर से भरपूर चीजों को आहार में शामिल करना चाहिए।
प्रोबायोटिक से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से आंतों को स्वस्थ रखने और पेट फूलने की समस्या से बचा जा सकता है।
संतरे फाइबर और पानी का अच्छा स्रोत हैं। ये नियमित मल त्याग को बढ़ाने और पेट फूलने की दिक्कत को कम कर सकते हैं।
अध्ययन में पाया गया है कि पपीते का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं के खतरे से बचा सकता है।
इसी तरह से ब्रोकली में भी फाइबर की मात्रा होती है। ये आंतों को स्वस्थ रखने और सूजन को कम करने में फायदेमंद है।
अनानास खाना भी पेट से संबंधित समस्याओं के जोखिमों से बचाने में मददगार है।
गर्मियों में बहुत फायदेमंद है सौंफ का पानी