अमर उजाला
Thu, 30 May 2024
गर्मियों में सेहत को ठीक रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह देते हैं।
गर्मियों में विटामिन-सी वाली चीजें विशेष फायदेमंद हो सकती हैं।
आम में प्राकृतिक रूप से विटामिन-सी और बीटा-कैरोटीन होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
कीवी भी आपके लिए अच्छा विकल्प है। एक कीवी से 84 मिलीग्राम तक विटामिन सी और अन्य आवश्यक विटामिन पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं।
गर्मियों में अनानास को भी आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। ये पाचन को ठीक रखने में मददगार है।
विटामिन-सी से भरपूर नींबू पानी पीने से डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है।
अनार का सेवन करके भी विटामिन-सी प्राप्त किया जा सकता है। ये शरीर में आयरन की कमी भी दूर करता है।
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे बहुत ज्यादा किशमिश?