अमर उजाला
Sat, 14 May 2022
वयस्क पुरुषों को प्रतिदिन 900 माइक्रोग्राम और महिलाओं को 700 माइक्रोग्राम की मात्रा में रोजाना इस विटामिन की आवश्यकता होती है।
जिन लोगों को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए नहीं मिल पाता है उनमें एक्जिमा, त्वचा में सूखापन, खुजली और सूजन की समस्या हो सकती है।
विटामिन-ए की कमी, ड्राई आइज की समस्या को भी बढ़ावा दे सकती है।
कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और बच्चों के विकास को बढ़ावा देने के लिए विटामिन-ए सप्लीमेंट्स फायदेमंद हो सकते हैं।
हरी सब्जियां-साग जैसे पालक, गाजर, शकरकंद, आम, पपीता और खुबानी आदि में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
हाई ब्लड प्रेशर को ऐसे करें काबू