अमर उजाला
Sat, 30 December 2023
आहार में नट्स-सीड्स को शामिल करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।
ये बीज प्रोटीन, स्वस्थ वसा, फाइबर, जिंक, सेलेनियम, मैग्नीशियम जैसे प्रभावी पोषक तत्व प्रदान करते हैं।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक प्रतिदिन एक चौथाई कप कद्दू के बीज आपके हार्ट के लिए बहुत लाभकारी हैं।
मानव-पशु अध्ययनों से पता चलता है कि कद्दू के बीज रक्तचाप-कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक हैं।
कद्दू के बीजों में ओमेगा-3 होता है जो सूजन को कम करने और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी फायदेमंद है।
ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो कई क्रोनिक बीमारियों से बचाने, प्रजनन क्षमता और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में फायदेमंद है।
सर्दियों में इन ठंडी चीजों को कहें 'न', बढ़ सकती हैं कई दिक्कतें