पोषकता से भरपूर हैं ये बीज, हार्ट के लिए बहुत लाभकारी

अमर उजाला

Sat, 30 December 2023

Image Credit : Pixabay

आहार में नट्स-सीड्स को शामिल करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। 

Image Credit : istock
आहार विशेषज्ञ कद्दू के बीज के सेवन की सलाह देते हैं, इससे कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।
Image Credit : Pixabay

ये बीज प्रोटीन, स्वस्थ वसा, फाइबर, जिंक, सेलेनियम, मैग्नीशियम जैसे प्रभावी पोषक तत्व प्रदान करते हैं।

Image Credit : Pexels

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक प्रतिदिन एक चौथाई कप कद्दू के बीज आपके हार्ट के लिए बहुत लाभकारी हैं।

Image Credit : istock

मानव-पशु अध्ययनों से पता चलता है कि कद्दू के बीज रक्तचाप-कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक हैं।

Image Credit : istock

कद्दू के बीजों में ओमेगा-3 होता है जो सूजन को कम करने और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी फायदेमंद है।

Image Credit : istock

ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो कई क्रोनिक बीमारियों से बचाने, प्रजनन क्षमता और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में फायदेमंद है।

Image Credit : pixabay

सर्दियों में इन ठंडी चीजों को कहें 'न', बढ़ सकती हैं कई दिक्कतें

Pixabay
Read Now