माचा, एक जापानी ग्रीन टी, अपनी अनूठी बनावट और स्वास्थ्य लाभों के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय है।
Image Credit : Adobe Stock
यह सामान्य चाय से अलग है, क्योंकि इसमें चाय की पत्तियों को बारीक पाउडर में पीसकर बनाया जाता है, जिसे पानी में घोलकर पिया जाता है। इस तरह, आप पूरी पत्ती का पोषण पाते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
माचा में एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। आइए, माचा पीने के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
मानसिक सतर्कता और शांति
माचा में कैफीन और L-theanine का संतुलित मिश्रण होता है। कैफीन ऊर्जा देता है, जबकि L-theanine तनाव कम कर मन को हल्का रखने और फोकस बढ़ाने में मदद करता है।
Image Credit : Adobe Stock
मेटाबॉलिज्म और वजन नियंत्रण
माचा मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है। नियमित सेवन और व्यायाम के साथ यह वजन प्रबंधन में मदद करता है।
Image Credit : Adobe Stock
हृदय और प्रतिरक्षा स्वास्थ्य
माचा कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसमें विटामिन C और पॉलीफेनॉल्स प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं।
Image Credit : Freepik.com
ये आदतें नहीं छोड़ी तो हो जाएंगी लिवर की गंभीर बीमारियां