अमर उजाला
Fri, 12 April 2024
सेंधा नमक हम सभी के घरों में इस्तेमाल किया जाता है। साधारण सफेद नमक की तुलना में इसे अधिक लाभकारी माना जाता है।
पाचन समस्याओं जैसे कब्ज, सीने में जलन, सूजन, पेट दर्द आदि के लिए इसे घरेलू उपचार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है।
सेंधा नमक खनिजों और विटामिन्स से भरपूर है, जो पाचन में सुधार करने के साथ आंत से विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मदद करता है।
साधारण नमक की तुलना में इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है जिससे ब्लड प्रेशर का जोखिम कम होता है।
सेंधा नमक के पानी से गरारे करने से गले में दर्द और खराश को कम किया जा सकता है।
क्या लहुसन से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल?