करी पत्ता का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है।
Image Credit : Adobe Stock
इसे अक्सर भारतीय व्यंजनों में स्वाद और सुगंध के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके कई औषधीय गुण भी होते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
करी पत्ते में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
पाचन क्रिया में सुधार
सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने या इसका जूस पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik
ब्लड शुगर को नियंत्रित करे
करी पत्ता ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है। यह शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाकर डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
Image Credit : Freepik.com
हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
करी पत्ते में मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी कारगर होते हैं, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है। साथ ही बालों को मजबूत बनाने और आंखों की रोशनी के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।
Image Credit : adobe stock photos
मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से मिलते हैं ये बड़े फायदे