अमर उजाला
Tue, 13 February 2024
ब्रोकली विटामिन-सी, के और ए सहित एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है। ये शरीर में सूजन को कम करने और कई बीमारियों से बचाने में फायदेमंद है।
ब्रोकली जैसी क्रुसिफेरस सब्जियों में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में लाभकारी है।
इस सब्जी में मौजूद तत्वों को प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
ब्रोकली, विटामिन-सी का भी अच्छा स्रोत है जो त्वचा सहित शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मददगार है।
इसमें मौजूद डाइट्री फाइबर कब्ज को रोकने, स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है।
शोध से पता चला है कि ब्रोकली खाने से टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है।
क्यों दी जाती है लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों के सेवन की सलाह?