ब्रोकली को बहुत लाभकारी बनाते हैं ये गुण

अमर उजाला

Tue, 13 February 2024

Image Credit : iStock
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह दी जाती है। ब्रोकली आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।
Image Credit : Getty Images

ब्रोकली विटामिन-सी, के और ए सहित एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है। ये शरीर में सूजन को कम करने और कई बीमारियों से बचाने में फायदेमंद है।

Image Credit : Pixabay

ब्रोकली जैसी क्रुसिफेरस सब्जियों में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में लाभकारी है।

Image Credit : istock
कैल्शियम और कोलेजन मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। ब्रोकली में दोनों भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।
Image Credit : iStock

इस सब्जी में मौजूद तत्वों को प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। 

Image Credit : Pixabay

ब्रोकली, विटामिन-सी का भी अच्छा स्रोत है जो त्वचा सहित शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मददगार है।

Image Credit : Pixabay

इसमें मौजूद डाइट्री फाइबर कब्ज को रोकने, स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है।
 

Image Credit : pexels

शोध से पता चला है कि ब्रोकली खाने से टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है।

Image Credit : Pixabay

क्यों दी जाती है लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों के सेवन की सलाह?

istock
Read Now