अमर उजाला
Tue, 17 December 2024
लाइफस्टाइल-आहार में गड़बड़ी के कारण बालों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।
अगर आपके बाल भी बहुत टूट रहे हैं, गंजेपन का खतरा बढ़ रहा है तो आहार में सुधार कर लें।
बालों की जड़ों को मजबूती देने और इन्हें टूटने से बचाने के लिए आंवला खाना बहुत फायदेमंद है।
आंवला बालों की जड़ में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और इसे मजबूत करने में मदद करता है, जिससे इसके टूटने का खतरा कम होता है।
आंवला में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण सिर की त्वचा को साफ-स्वस्थ बनाए रखते हैं।
आंवला बालों के रोम (फॉलिकल्स) को उत्तेजित करता है, जिससे बालों की वृद्धि तेजी से होती है।
बालों को मजबूत और मोटा बनाकर उन्हें झड़ने से बचाने के लिए भी आंवला खाना लाभप्रद है।
डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं ये सब्जियां, दूर होगी शुगर बढ़ने की चिंता