अमर उजाला
Fri, 7 February 2025
अमरूद के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसकी चाय पीने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त ये पत्तियां कई बीमारियों से बचाव करती हैं।
अमरूद के पत्तों में मौजूद यौगिक शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा कर देते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
अमरूद की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो पेट में गैस, अपच, दस्त और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं।
मेटाबॉलिज्म को तेज करके फैट बर्न करने में भी अमरूद की पत्तियों की चाय फायदेमंद मानी जाती है।
अमरूद के पत्तियों की चाय रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने में भी मदद करती है जिससे संक्रमण से बचाव होता है।
किशमिश को भिगाकर खाने के जानिए अद्भुत फायदे