अमर उजाला
Fri, 6 December 2024
आहार में रोजाना मौसमी फलों को जरूर शामिल करें। इस मौसम में अमरूद जरूर खाना चाहिए।
अमरूद में विटामिन, खनिज, और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जिसकी हमें नियमित जरूरत होती है।
अमरूद में विटामिन-सी की मात्रा होती है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और सर्दी-जुकाम से बचाने में मदद करता है।
अमरूद में फाइबर भरपूर मात्रा में होती है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखने में मददगार है।
अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसे डायबिटीज में भी खाया जा सकता है।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी ये फल लाभकारी है। अमरूद में पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है।
अमरूद लो-कैलोरी वाला फल है, जिससे इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है।
अमरूद में विटामिन-ए होता है, जो आंखों की सेहत के लिए लाभदायक है।
सर्दियों में बिल्कुल न खाएं ये चीजें, बिगड़ जाएगी सेहत