अमर उजाला
Sat, 18 January 2025
ग्रीन-टी अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण काफी पसंद की जाती रही है। इसके रोजाना सेवन की सलाह दी जाती है।
दिन में दो-तीन कप ग्रीन टी पर्याप्त हैं। क्या आप जानते हैं कि इसके अधिक सेवन के कई नुकसान भी हो सकते हैं?
ग्रीन-टी में कैफीन भी पाया जाता है। इसके अधिक सेवन से सिरदर्द, बेचैनी, घबराहट, नींद की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ग्रीन-टी में टैनिन्स होते हैं, जो आयरन के अवशोषण को कम करते हैं। इसके अधिक सेवन से आयरन की कमी होने का भी जोखिम रहता है।
ग्रीन-टी में मौजूद कैफीन नींद को प्रभावित कर सकती है। अधिक मात्रा में इसके सेवन से अनिद्रा या नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है।
ग्रीन-टी के अधिक सेवन से लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इसके दीर्घकालिक नुकसान हो सकते हैं।
सफेद रंग वाले इस मेवे में छिपा है अच्छी सेहत का राज