अमर उजाला
Sun, 16 February 2025
स्वस्थ शरीर के लिए जिन पोषक तत्वों को सबसे जरूरी माना जाता है, प्रोटीन और फाइबर उनमें से एक हैं।
हरी मटर में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन-फाइबर होता है। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकता है।
हरी मटर में मौजूद फाइबर-प्रोटीन पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे वजन कंट्रोल किया जा सकता है।
प्रोटीन हड्डियों के निर्माण और मजबूती में मदद करता है। मटर में कैल्शियम और विटामिन-के भी होता हैं जो हड्डियों के लिए जरूरी है।
मटर खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।
ये सब्जी लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली है जिसे शुगर के मरीज भी बिना टेंशन के खा सकते हैं।
रस भरे इन छोटे फलों में छिपा है कई बड़ी बीमारियों का इलाज