अमर उजाला
Sun, 15 December 2024
अच्छी सेहत के लिए आहार में प्रोटीन वाली चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।
सर्दियों में हरी मटर बहुतायत में उपलब्ध होती है। मटर कई प्रकार के पोषक तत्वों के साथ प्रोटीन का भी खजाना है।
100 ग्राम हरी मटर में लगभग पांच ग्राम प्रोटीन होता है। ये शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
मटर खाने से प्रोटीन मिलता है। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने, नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।
मटर लो कैलोरी और फाइबर से भरपूर होती है, जिससे पेट भरा रहता है और वजन भी कंट्रोल रहता है।
फाइबर से भरपूर होने के कारण ये पाचन के लिए भी फायदेमंद है। इससे कब्ज-पेट फूलने जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं।
हरी मटर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को कई क्रोनिक बीमारियों से बचाते हैं।
हृदय रोग और थाइराइड से बचा सकते हैं इस फूल के बीज