अमर उजाला
Thu, 30 January 2025
सर्दियों में हरी मटर आसानी से उपलब्ध सब्जी है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है।
हरी मटर के नियमित सेवन से कई लाभ मिल सकते हैं। हरी मटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
प्रोटीन मांसपेशियों की वृद्धि में मदद करता है। मटर शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है।
मटर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है, कब्ज दूर करने में मदद करता है।
वजन घटाने में भी मटर खाने के लाभ हैं, क्योंकि ये लो-कैलोरी और हाई फाइबर से भरपूर होता है।
डायबिटीज में भी मटर खाया जा सकता है। मटर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे शुगर बढ़ने का खतरा नहीं रहता।
मटर में विटामिन सी, विटामिन ए और कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।
हर्बल चाय पीकर सूखी खांसी से पाएं राहत