इन बीमारियों से बचा सकता है सर्दियों का ये फल

अमर उजाला

Sun, 2 November 2025

Image Credit : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए नियमित रूप से फलों का सेवन बहुत जरूरी है। इस मौसम में अंगूर जरूर खाएं।

Image Credit : Freepik.com
रस भरे ये छोटे फल एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये फल कई प्रकार से लाभकारी है।
Image Credit : Freepik.com

अंगूर में रेसवेराट्रॉलनामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक है।

Image Credit : Freepik.com

धमनियों को साफ रखने और हृदय रोगों से बचाव के लिए अंगूर खाना फायदेमंद हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

अंगूर में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
Image Credit : Freepik.com

अंगूर फाइबर से भी भरपूर होता है, जो कब्ज को दूर करने और पाचन में सुधार करने में सहायक है।

Image Credit : Freepik.com
अंगूर खाना त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इस फल में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को जवां बनाए रखते हैं।
Image Credit : Freepik.com

अंगूर में मौजूद ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने में लाभकारी माने जाते हैं।

Image Credit : Freepik

बढ़ते प्रदूषण में अस्थमा के मरीज इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Freepik.com
Read Now