अमर उजाला
Mon, 3 February 2025
अच्छी सेहत चाहते हैं तो आज से ही रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने की आदत बना लीजिए।
आयुर्वेदिक परंपरा के साथ मेडिकल साइंस ने भी इसे कई प्रकार से लाभकारी बताया है।
तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण हल्दी वाले दूध के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो आपको सर्दी-खांसी व संक्रमण से बचाते हैं।
हल्दी वाला दूध शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। इससे त्वचा भी साफ-चमकदार होती है।
हल्दी वाला दूध पीने से शरीर और मस्तिष्क को शांति मिलती है। इससे नींद में सुधार होता है।
हल्दी वाला दूध कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।
भोजन के बाद सौंफ चबाने के क्या फायदे होते हैं?