लहसुन के इन फायदों से अनजान तो नहीं हैं आप?

अमर उजाला

Thu, 22 February 2024

Image Credit : iStock

लहसुन न सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाता है, साथ ही इसके और भी कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हैं।

Image Credit : iStock

विशेषतौर पर रोजाना कच्चे लहसुन की कुछ कलियों का सेवन करके आप कई फायदे पा सकते हैं।

Image Credit : Istock

लहसुन का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देकर सर्दी-फ्लू वायरस के कारण होने वाली समस्याओं से बचा सकता है।

Image Credit : Istock

लहसुन में मौजूद तत्वों को ब्लड प्रेशर कम करने वाला पाया गया है।
Image Credit : iStock

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने से हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याओं से बचाव भी किया जा सकता है।

Image Credit : pixabay

अध्ययन से पता चलता है कि लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी लाभकारी है, जिसे हृदय रोगों का कारक माना जाता है।

Image Credit : iStock

लहसुन में एलिसिन होता है, ये बायोएक्टिव संक्रमण को रोकने में भी मददगार है।

Image Credit : pexels

कोलेस्ट्रॉल की समस्या में ये 'पत्तियां' हो सकती हैं विशेष लाभप्रद

iStock
Read Now