अमर उजाला
Thu, 22 February 2024
लहसुन न सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाता है, साथ ही इसके और भी कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हैं।
विशेषतौर पर रोजाना कच्चे लहसुन की कुछ कलियों का सेवन करके आप कई फायदे पा सकते हैं।
लहसुन का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देकर सर्दी-फ्लू वायरस के कारण होने वाली समस्याओं से बचा सकता है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने से हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याओं से बचाव भी किया जा सकता है।
अध्ययन से पता चलता है कि लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी लाभकारी है, जिसे हृदय रोगों का कारक माना जाता है।
लहसुन में एलिसिन होता है, ये बायोएक्टिव संक्रमण को रोकने में भी मददगार है।
कोलेस्ट्रॉल की समस्या में ये 'पत्तियां' हो सकती हैं विशेष लाभप्रद