अमर उजाला
Sun, 8 June 2025
डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इसका खतरा हो सकता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कुछ चीजों का सेवन फायदेमंद है। अमरूद खाना अच्छा विकल्प है।
अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है इसे खाने से तेजी से शुगर बढ़ने का जोखिम नहीं रहता है।
अमरूद में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। इससे शुगर कंट्रोल में रहता है।
अमरूद विटामिन-सी से भी भरपूर होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए भी अमरूद खाना लाभकारी है। इसमें मौजूद पोटैशियम हृदय को स्वस्थ रखते हैं।
अमरूद के पत्तों के जूस या चाय को ब्लड शुगर नियंत्रित करने में उपयोगी माना जाता है।
अक्सर तनाव में रहते हैं तो क्या उपाय करें?