आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और शहरीकरण के बीच, प्रकृति से जुड़ाव कम होता जा रहा है।
Image Credit : Adobe Stock
ऐसे में फॉरेस्ट बाथिंग एक बेहतरीन उपाय के रूप में उभर रहा है। इसका मतलब जंगल में नहाना नहीं, बल्कि प्रकृति के बीच शांत रहकर, अपने सभी इंद्रियों से उसे महसूस करना है।
Image Credit : Adobe Stock
यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अद्भुत काम कर सकती है। आइए फॉरेस्ट बाथिंग के चार जबरदस्त फायदों के बारे में जानते हैं-
Image Credit : Adobe Stock
तनाव और चिंता में कमी
प्रकृति के शांत वातावरण में समय बिताने से तनाव हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर घटता है, जिससे चिंता कम होती है और आप अधिक आराम महसूस करते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
मूड में सुधार
फॉरेस्ट बाथिंग से मूड बेहतर होता है और डिप्रेशन के लक्षण कम होते हैं। प्रकृति में समय बिताने से सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे 'खुशी के हार्मोन' बढ़ते हैं, जिससे सकारात्मक भावनाएं आती हैं और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
Image Credit : Adobe Stock
रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि
अध्ययनों से पता चला है कि पेड़ों से निकलने वाले फाइटोनसाइड्स हमारे शरीर में नेचुरल किलर कोशिकाओं की गतिविधि को बढ़ाते हैं। ये कोशिकाएं वायरस और कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद करती हैं, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
Image Credit : Adobe Stock
एकाग्रता में वृद्धि
शहरी कोलाहल और डिजिटल गैजेट्स से दूर, प्रकृति में शांत समय बिताने से दिमाग को आराम मिलता है। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ती है और रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।