सर्दियों में ये गर्म फूड ज्यादा खाने से बढ़ेगा पेट

अमर उजाला

Tue, 30 November 2021

Image Credit : social media

सर्दियों के मौसम में हमारे किचन में कुछ ऐसी गर्म चीजें बनती हैं, जो आपको गर्म तो रखती हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा खाने पर पेट अक्सर बाहर निकलने लगता है
 

Image Credit : self

पराठा

आलू, गोभी, गाजर और मूली किसी भी सब्जी का पराठा जरूर खाएं लेकिन इसपर घी या मक्खन ज्यादा लगाने से वजन बढ़ता है
Image Credit : social media

कॉफी और चाय

चाय या कॉफी में पड़ी शुगर और फुल क्रीम दूध का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल वजन जरूर बढ़ा सकता है, चाहें तो दिन में 2-3 कप ही चाय पिएं
Image Credit : Pexels

क्रीमी सूप

सर्दियों में सूप भले ही शरीर को गर्म रखता है लेकिन अगर क्रीम से भरा सूप ज्यादा पीते हैं तो निश्चित रूप से ये बैली फैट बढ़ने की एक वजह हो सकता है
Image Credit : Pexels

सर्दियों की मिठाई

सर्दियों में गाजर का हलवा, तिल और ड्राईफ्रूट्स लड्डू, चिक्की या फिर गुलाब जुमान का स्वाद भले ही बेजोड़ हो लेकिन ज्यादा कैलोरी होने से सेवन सीमित मात्रा में ही करें
Image Credit : social media

पकौड़ा

गर्मागर्म टेस्टी पकौड़ा कई सब्जियों और खासतौर से चिकन को बेसन में डिप कर बनाया जाता है, जो वजन बढ़ाने का एक खास फैक्टर बन सकता है

Image Credit : social media

घरेलू फेसपैक से पाएं चमकती त्वचा

istock
Read Now