अमर उजाला
Wed, 12 March 2025
संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाएं। इसके लिए आहार में कीवा को शामिल करें।
रोज एक कीवी खाने से आपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है। ये इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ रखने में लाभप्रद है।
कीवी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।
कीवी में विटामिन-सी होती है जो श्वेत रक्त कोशिकाओं (WBCs) को एक्टिव करके संक्रमण से लड़ने की ताकत बढ़ती है।
इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स, विटामिन सी और विटामिन-ई शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं।
कीवी में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन को आसान बनाता है।
कीवी ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है क्योंकि इसमें पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है।
रोज पीजिए ये जूस, मिलेंगे इतने फायदे कि हो जाएंगे हैरान