ये चीजें खाएंगे तो 300 पार कर जाएगा शुगर लेवल

अमर उजाला

Sun, 11 May 2025

Image Credit : Adobe stock photos

ब्लड शुगर बढ़ना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, इसे कंट्रोल रखना जरूरी है।

Image Credit : Freepik.com
डायबिटीज के शिकार लोगों को खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ चीजें शुगर लेवल को 300 से ज्यादा बढ़ा सकती हैं।
Image Credit : Freepik.com

मीठे पेय जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं तो इससे तेजी से शुगर बढ़ सकता है।

Image Credit : Freepik.com

मिठाइयों में रिफाइंड शुगर और घी की अधिक मात्रा होती है जिससे भी ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

Image Credit : Freepik.com

सफेद ब्रेड और मैदा से बनी चीजें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली होती हैं, इनसे भी तेजी से शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।

Image Credit : Adobe stock

डायबिटीज में ज्यादा चावल भी नहीं खाना चाहिए। इसमें कार्बोहाइड्रेट की अधिकता होती है, जिससे शुगर बढ़ सकता है।

Image Credit : Adobe stock

डायबिटीज वालों को केक, पेस्ट्री और डोनट्स खाने से भी बचना चाहिए। 

Image Credit : Freepik.com

शहद और गुड़ भले ही नेचुरल हैं, लेकिन इनमें फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है, इससे भी शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।

Image Credit : Adobe stock

शुगर के मरीजों के लिए 'अमृत' माना जाता है ये फल

Freepik.com
Read Now