अमर उजाला
Mon, 1 April 2024
शरीर में ऑक्सीजन का संचार ठीक बना रहे इसके लिए जरूरी है कि आपके फेफड़े स्वस्थ रहें।
क्या आप जानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ और गड़बड़ आदतें फेफड़ों को क्षति पहुंचा सकती हैं।
अध्ययनकर्ताओं ने बताया, प्रोसेस्ड-शर्करा युक्त खाद्य पदार्थ फेफड़ों सहित संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
इसके अलावा धूम्रपान को फेफड़ों के लिए सबसे हानिकारक माना जाता है।
सिगरेट के धुएं में मौजूद रसायन से फेफड़ों की मांसपेशियों और वायुमार्ग से संबंधित बीमारियों का खतरा रहता है।
शोध बताते हैं, रेड मीट का अधिक सेवन करने वालों में भी फेफड़ों की समस्या होने का खतरा देखा जाता रहा है।
इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति के लिए ये है सबसे फायदेमंद पेय