पीठ के निचले हिस्से में दर्द से बचाव के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
अमर उजाला
Sat, 1 November 2025
Image Credit : Adobe Stock
पीठ के निचले हिस्से में दर्द आजकल एक आम समस्या बन गई है, जिसका मुख्य कारण लंबे समय तक बैठना और खराब पोस्चर है।
Image Credit : Adobe Stock
अच्छी बात यह है कि कुछ आसान बदलावों से इस दर्द से बचा जा सकता है।
Image Credit : Freepik.com
पोस्चर सुधारें
बैठने के दौरान अपनी पीठ को सीधा रखें। सुनिश्चित करें कि आपकी कुर्सी पर पीठ को सहारा देने वाला कुशन हो। पैरों को जमीन पर फ्लैट रखें, न कि क्रॉस करके बैठें।
Image Credit : Adobe Stock
नियमित मूवमेंट
अगर आप डेस्क जॉब करते हैं, तो हर 30 से 45 मिनट में कुर्सी से उठें और 2 मिनट की हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग करें।
Image Credit : adobe
कोर मसल्स को मजबूत करें
पेट और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियां रीढ़ की हड्डी को सहारा देती हैं। प्लैंक और ब्रिज जैसे हल्के व्यायाम नियमित रूप से करें। मजबूत कोर मसल्स पीठ पर आने वाले दबाव को कम करती हैं।
Image Credit : adobe
सोने का सही तरीका
पीठ के बल सोते समय घुटनों के नीचे एक पतला तकिया रखें, या करवट लेकर सोते समय घुटनों के बीच एक तकिया रखें। यह आपकी रीढ़ को सीधा रखता है और दर्द से बचाता है।