आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहां काम का दबाव और मानसिक तनाव से अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं।
Image Credit : Freepik.com
पर्याप्त और गहरी नींद न केवल आपको तरोताजा रखती है, बल्कि आपकी इम्यूनिटी बढ़ाती है, मूड को स्थिर रखती है, और एकाग्रता में सुधार करती है।
Image Credit : Freepik.com
इसलिए अच्छी नींद के लिए दिनचर्या की कुछ आदतों को ठीक करना बहुत जरूरी है
Image Credit : Freepik.com
सोने का एक निश्चित शेड्यूल बनाएं
अपने शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को स्थिर रखना बहुत जरूरी है। हर दिन, यहां तक कि वीकेंड पर भी, एक ही समय पर सोने और जागने की कोशिश करें।
Image Credit : Freepik
सोने का अनुकूल माहौल तैयार करें
आपका बेडरूम नींद के लिए आरामदायक होना चाहिए। कमरे को अंधेरा, शांत और ठंडा रखें। भारी पर्दे, ईयरप्लग, या स्लीप मास्क का उपयोग कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आपका गद्दा और तकिया आरामदायक हो।
Image Credit : Freepik
सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें
सोने से कम से कम एक घंटा पहले सभी डिजिटल स्क्रीन से दूरी बना लें। इन स्क्रीन्स से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन के उत्पादन को बाधित करती है, जिससे आपको नींद आने में मुश्किल हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com
शाम को कैफीन और शराब से बचें
शाम को कैफीन और शराब का सेवन न करें। कैफीन उत्तेजक है जो आपकी नींद उड़ा सकता है, जबकि शराब शुरुआत में नींद ला सकती है लेकिन रात में आपकी नींद को बाधित कर सकती है।
Image Credit : Freepik.com
किडनी को हेल्दी रखने के लिए इन आदतों को दिनचर्या में करें शामिल