वर्कप्लेस के मानसिक तनाव से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
अमर उजाला
Fri, 8 August 2025
Image Credit : adobe
आज के दौर में ऑफिस का तनाव एक आम बात हो गई है। काम का बोझ, डेडलाइन का दबाव और सहकर्मियों के साथ संबंध जैसी चीजें अक्सर मानसिक तनाव का कारण बनती हैं।
Image Credit : adobe
हालांकि, इस तनाव को सही तरीके से मैनेज करना न सिर्फ आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी प्रोडक्टिविटी के लिए भी बहुत जरूरी है।
Image Credit : adobe
कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप अपने वर्कप्लेस के तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik
समय का सही प्रबंधन करें
काम के तनाव का सबसे बड़ा कारण अक्सर समय का सही प्रबंधन न कर पाना होता है। अपने दिन की शुरुआत में ही अपने काम की प्राथमिकता तय कर लें। सबसे जरूरी और कठिन काम पहले करें, और उसके बाद बाकी काम।
Image Credit : Freepik
काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें
लगातार एक ही जगह पर बैठकर काम करने से थकान और तनाव दोनों बढ़ता है। हर घंटे 5-10 मिनट का छोटा ब्रेक लें। अपनी सीट से उठें, थोड़ा टहलें या पानी पी लें।
Image Credit : Freepik
अपनी भावनाओं को साझा करें
जब आप तनाव में होते हैं, तो अक्सर मन की बात किसी से नहीं कह पाते। अपने भरोसेमंद सहकर्मियों या मैनेजर से अपनी बात साझा करें। कई बार सिर्फ बात करने से ही आप हल्का महसूस कर सकते हैं और आपकी समस्या सुलझ सकती है।